Live Khabar 24x7

Anna Shay Death : ‘ब्लिंग एम्पायर’ स्टार एना शे ने दुनिया को कहा अलविदा, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

June 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

Anna Shay Death : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर रियलिटी सीरीज ब्लिंग के एक्ट्रेस एना शे का निधन हो गया है। वे 62 साल की थीं। रिपोर्ट्स की माने तो स्ट्रोक पड़ने से उनकी मृत्यु हुई है। एना के निधन की जानकारी उनके परिवार ने मीडिया से दी है। एना के निधन की जानकारी मिलते ही इंडस्ट्री में शोक छा गया है। साथी कलाकार उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

एना के परिवार ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा- हम यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। एक प्यारी मां, दादी एना शो का निधन हो गया है। उन्होंने हमें जीवन के कई अहम सबक सिखाए हैं। उन्होंने हमें यह सिखाया का जीवन को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। जीवन की बेहतर पलों को इंजॉय करना चाहिए। उनके जीवन का प्रभाव हमेशा याद रहेगा, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all