Live Khabar 24x7

ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शैमरॉक होटल और मैरिज पैलेस से दबोचे गए चार आरोपी, 6600 ग्राम कोकिन और 2100 MDMA जब्त

May 14, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। ड्रग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। राजधानी के शैमरॉक होटल और मैरिज पैलेस से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एमडीएमए और कोकिन बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं।

जानकारी मुताबिक, एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) एवं खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहले धोतरे मैरिज पैलेस के एक रूम में छापा मारकर कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को दबोचा। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शैमराक होटल में दबिश देकर आयुष अग्रवाल और महेश सिंग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

लाखों के MDMA और कोकीन सहित 1 ऑडी कार जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 छोटे जिप पैकेट्स में 2100 मिलीग्राम MDMA एवं 6600 मिलीग्राम कोकीन बरामद किया है। इनकी कीमत बाजार में 45 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से इलेक्ट्रानिक तराजू और मोबाइल फोन ऑडी कार (AUDI CAR) भी जब्त की गई है, जो दिल्ली पासिंग है।

एएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि, आरोपी चिराग और महिला आरोपी ड्रग पैडलिंग करते थे। वहीं महेश सिंग दिल्ली से रायपुर में एम.डी.एम.ए और कोकिन का सप्लाई करता था।

वेब सिरीज के नामों पर रखे थे अपने नाम

सभी आरोपी अपनी पहचान छिपाने के नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज ’’मनी हाईस्ट’’ से प्रभावित होकर सीरीज के किरदारों के नाम पर अपने नाम रखे थे। इस मामले का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को ’’प्रोफेसर’’ और कुसुम हिंदुजा को लुसीफर के नाम से बुलाया जाता था। वहीं दो अन्य आरोपीयों को और बर्लिन आदि नाम से बुलाया जाता था।

ड्रग सप्लाई चैन में रायपुर की 1 महिला सहित 3 युवक आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, इस ड्रग सप्लाई गैंग का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल है, जो समता कालोनी का निवासी है। वहीं कुसुम हिंदुजा अवंति विहार, चिराग शर्मा पुरानी बस्ती तिल्दा-नेवरा तथा महेश सिंग खडगा खम्हारडीह रायपुर के निवासी बताए गए हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all