Live Khabar 24x7

PM मोदी इतनी संपत्ति के है मालिक, चुनावी हलफनामे में पेश किया ब्यौरा…

May 15, 2024 | by Nitesh Sharma

PM Modi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया। वे वाराणसी से लगातार तीसरी बार चुनावी रण में हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान PM मोदी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पेश किया।

 

पीएम मोदी के द्वारा चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 3,02,06,889 रुपये है .चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि 31 मार्च 2024 तक उनके पास 52,920 रुपये कैश थे, इसमें से 28,000 रुपये उनके द्वारा चुनावी खर्च के लिए निकाले गए।

Read More : PM Modi Nomination Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद, कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

जबकि सेविंग अकाउंट, एफडी समेत तमाम डिपॉजिट 2.85 करोड़ रुपये है। इसमें एसबीआई की गांधीनगर ब्रांच में खुले अकाउंट में 73,304 रुपये और चुनाव क्षेत्र वाराणसी स्थित एसबीआई के अकाउंट में 7000 रुपये जमा हैं।

हलफनामे के अनुसार पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 9,12,000 रुपये है। इसके अलावा उनकी अन्य संपत्तियों में सोने की चार अंगूठियां भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 2,67,750 रुपये लाख रुपये बताई गई है। पीएम मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। ना तो उनके नाम पर कोई घर है और ना ही जमीन है। इसके अलावा PM मोदी के नाम पर कोई भी कार नहीं है।

RELATED POSTS

View all

view all