केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मातृशोक, CM साय ने दी श्रद्धांजलि
May 15, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि – केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।
केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।
माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 15, 2024
माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं।
RELATED POSTS
View all