CM साय ने राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर जताया शोक, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
May 15, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री और अनेकों राज्यों की राज्यपाल रही डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। उन्होंने 1954 में राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया और आजीवन सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी रहीं। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

RELATED POSTS
View all