Live Khabar 24x7

Horoscope Today 17 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 17, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 17 May 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 17 मई 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को अपने कार्यक्षेत्र में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ जातकों का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए कवियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार उत्तम। बस प्रेम में लड़ने-भिड़ने, भावुक होकर के चीजों को करने में अभी अच्छा नहीं होगा। थोड़ा रुक जाइए। थोड़ा रोक के रखिए। सूर्य को जल देते रहें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। काली जी को प्रणाम करते रहें और अच्छा होगा।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today 16 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कर्क राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। प्रेम, संतान अभी भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार भी मध्यम चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया और अच्छा होने वाला है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन में भ्रम बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बस एक दिन और परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति जीवनसाथी के मामले में बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य आपका ठीक चल रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद क्षण, रंगीन क्षण, आनंददायक क्षण। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर जीत होगी आपकी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। तांबें की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all