Live Khabar 24x7

Horoscope Today 18 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 18, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 18 May 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 मई 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को अपने कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। थोड़ा सा डिस्टर्बिग टाइम रहेगा। हालांकि, शत्रु पक्ष परास्त होंगे और गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। लेकिन पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मानसिक संतुलन थोड़ा बिगड़ा रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ी असमंजस की स्थिति। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान मध्यम, व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घर की स्थिति गड़बड़ रहेगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम, संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 17 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कर्क राशि- नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य ऊपर नीचे बना रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अनाब-शनाब खर्च होंगे। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के मार्ग में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। भावुक समाचार की प्राप्ति संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और नए व्यापार की शुरुआत न करें। बाकी प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन यात्रा में कष्ट संभव है और अपमानित होने का भय रहेगा। बाकी स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार मध्यम। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all