CG News : कुएं में सफाई करने उतरे थे दो लोग, बेहोश होने से पानी में डूबे, हादसे में एक की मौत
May 19, 2024 | by Nitesh Sharma
कोरबा। CG News : जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बुंदेली गाँव में दो लोग कुँए की सफाई करने उतरे थे। इस दौरान दोनों बेहोश होकर पानी में डूबने लगे। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। जिसका इलाज जारी है। पूरा मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
Read More : CG News : दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग ने गूगल को लिखा पत्र, फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जानकारी मुताबिक, बुंदेली गांव में कुंए में सफाई करते समय दो युवक बेहोश हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 दी। घटना की सूचना पर डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल है। इस घटना में जगत राम की मौत हो गई। कुएं से निकलने वाली जहरीले गैस के कारण मौत होने की वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
RELATED POSTS
View all