Live Khabar 24x7

अवैध प्लाटिंग पर निगम का ताबड़तोड़ एक्शन : अब गोंदवारा में 3 एकड़ निजी भूमि पर मुरुम रोड काटकर तत्काल लगाई रोक…

May 20, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर : रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है.

आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन के यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पास लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहाँ मार्ग में आवागमन बाधित कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उप अभियंता श्रुति चतुर्वेदी, अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की.

Read More : Raipur Crime : तीन चोर पहुंचे थे बरात, मौका देखकर बग्घी से नगदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर हुए फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोन 1 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 1 के गोंदवारा में लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। जोन 1 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी मिलते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

RELATED POSTS

View all

view all