Horoscope Today 21 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
May 21, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Horoscope Today 21 May 2024 : राशिफल के मुताबिक आज यानी 21 मई 2024 मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि जातकों का रुका हुआ कार्य पूरा होगा तो कुछ राशि जातक किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
Read More : Horoscope Today 20 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- शारीरिक स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। जीवनसाथी का सानिध्य है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं आप। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र में आपका दबदबा बना हुआ है। एक शुभ स्थिति है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृषभ राशि- शत्रुओं का समन करना इस समय आप में भरा हुआ है। कोई सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। बलिष्ठ, बलशाली, गौरवशाली बने हुए हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- इस समय खोने को बहुत कुछ है, इसलिए बहुत सयम बरतिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर हो चुका है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान, व्यापार अभी भी थोड़ा मध्यम बना हुआ है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा लेकिन निवेश करने से अभी बचिएगा।
तुला राशि- नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- मन उद्विग्न रहेगा। नेत्र रोग, सिर दर्द, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। खर्च की थोड़ा अधिकता रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।
धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी रुपये-पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना, अर्पित करना शुभ होगा।
RELATED POSTS
View all