Live Khabar 24x7

CG CRIME : घर में बिस्तर पर मिली पटवारी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, फॉरेंसिक और डॉग स्कॉवायड जांच में जुटी

May 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG CRIME

बलौदाबाजार। CG CRIME : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पटवारी की अपने ही घर में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लाश दो दिन पुरानी है। और घर से तेज बदबू आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामलें की जांच के लिए फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड को बुलाया है। मामला बिलाईगढ़ नगर पंचायत भटगांव का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक (पटवारी) का नाम लोकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी है। जो ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ था। मृतक शादी शुदा था और दो बच्चे भी है। परिवार के लोग बरमकेला घूमने गए थे। वहीं स्टाफ ने भी आखिरी बार पटवारी लोकेश को शनिवार को ही देखा था। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। जब सोमवार को घर से तेज बदबू आने लगी तो लोगों ने भटगांव थाना में सूचना दी गई।

Read More : CG Crime : तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी का मामला, 22 लाख का नकली नोट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, नकली सोने के 80 बिस्किट भी जब्त

फॉरेंसिक और डॉग स्कॉवायड कर रही जांच

भटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गवा मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी होते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे घर का दरवाजा खोलकर देखा। तो घर के अंदर बेड पर पटवारी का दो दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। नाक और मुंह से खून निकला था। साथ ही जीभ भी बाहर निकली हुई थी। लाश को संदिग्ध हालत में देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all