RCB vs RR : बेंगलुरु और राजस्थान के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच, किंग कोहली का फिर गरजेगा बल्ला, जानें हेड टू हेड आंकड़े में किसका पलड़ा भारी…
May 22, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। RR vs RCB : आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा।
आज का मुकाबला जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 का टिकट कंफर्म कर लेगी, जहां उसकी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, एलिमिनेटर हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
Read More : CSK vs RCB : महामुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज ने जीता टॉस, बैंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग-11 में क्या हुआ बदलाव…?
कोहली फिर बरसाएंगे रन!
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज किंग विराट कोहली का बल्ला इस पूरे आईपीएल सीजन में जमकर बोला है। उन्होंने अब तक खेले गए 14 मैचों में 64 की औसत से 708 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। एलिमिनेटर मैच मे भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक कुल 31 बार आमने सामने आई है। इन 31 मुकाबलों में 15 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी है। वहीं, 13 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम जीती है। 3 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं। आरसीबी ने अपने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है।
संभावित 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित 11: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान और युजवेंद्र चहल.
RELATED POSTS
View all