Live Khabar 24x7

स्विमिंग पुल में नहाने के दौरान 11 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने मैनेजमेंट पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस स्टेशन के बहार किया विरोध प्रदर्शन

May 23, 2024 | by Nitesh Sharma

death

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। अलीपुर में एक फार्महाउस के अंदर 11 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई, लड़के के पिता भी वहीं थे और फोन पर बात कर रहे थे। परिवारवालों ने वहां की व्यवस्था पर सवाल उठाया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने अलीपुर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Read More : CG Crime : फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश, संदिग्ध हालत में युवती का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट 35 वर्षीय बलराज मान परिवार के साथ गांव अलीपुर गढ़ी में रहते हैं। बच्चे के ताऊ कुलदीप मान ने बताया कि परिवार में वंश के पिता बलराज, मां का नाम नीलम, एक 14 साल की बड़ी बहन है। वंश इकलौता बेटा था। वंश (11) छठी क्लास में पढ़ाई करता था। दर्ज एफआईआर और परिवार के मुताबिक, 14 मई को समय करीब 1 बजे दिन में बलराज अपने बेटे वंश मान के साथ नहाने के लिए फार्महाउस गए थे। बलराज ने बयान दिया कि उस समय स्वीमिंग पूल में 10-12 लड़के और भी नहा रहे थे। उसी समय पत्नी का फोन आया। फोन सुनने के लिए स्विमिंग पूल से बाहर निकलकर आए।

बात करने के बाद जैसे पूल की तरफ देखा तो इनका बेटा वंश वहां नजर नहीं आया। बलराज का दावा है कि नहाने वालों में से एक ने बताया कि पानी में उसके पैर से कुछ टच हुआ है। उसके बाद बलराज पानी में उतर गए। पानी में देखा तो इनका बेटा वंश डूबा हुआ मिला।

बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से मैक्स शालीमार बाग लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आईपीसी (304A) के तहत लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज कर लिया।

RELATED POSTS

View all

view all