Live Khabar 24x7

शिमला में गरजे PM Modi, सुक्खू सरकार पर जमकर किया प्रहार, बोले- तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार सत्ता में आ रही है

May 24, 2024 | by Nitesh Sharma

PM Modi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

शिमला। लोकसभा चुआनो अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर हैं। इसी बीच PM मोदी द्वारा धुआँधार प्रचार-प्रचार जारी हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पार्टी के रोजगार और आरक्षण नीतियों पर जमकर हमला बोला।

जनसभा में प्रधानमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस को तालाबाज सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तालाबाज सरकार ने विकास के दरवाजे बंद कर दिए हैं। यह सरकार ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है।

Read More : PM Modi Nomination Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद, कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैं एक मजबूत भारत, विकसित भारत, विकसित हिमाचल प्रदेश बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं। चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं और बीजेपी-एनडीए सरकार सत्ता में आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और कांग्रेस युग की तुलना करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का युग देखा है। जब देश में एक कमजोर सरकार थी, उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर नाचता था। कमजोर कांग्रेस सरकार दुनिया भर में मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत ऐसा नहीं करेगा। भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर हमला किया, आज पाकिस्तान की हालत देखिए।

RELATED POSTS

View all

view all