Live Khabar 24x7

CG News : सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 33 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर

May 25, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बीजापुर। CG News : सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में आज दो महिला सहित 33 नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले दो नक्‍सलियों पर दो-दो लाख और एक नकसली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने नक्‍सलियों के आत्‍मसमर्पण की जानकारी दी। वहीं बीजापुर के थाना मिरतुर क्षेत्र में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवान नक्‍सली विरोधी अभियान पर निकली थी।

Read More : CG News : कौन सुनेगा इनकी गुहार! जलसंकट से जूझ रहा 70 परिवार, गंदा पानी पिने को लोग मजबूर

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों में राजू हेमला और सामो कर्मा पर दो पीएलजीए सदस्‍य थे। इन दोनों पर सरकार ने दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुदरू पुनेम जनताना सरकार अध्यक्ष था। इस पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सली संगठन में उपेक्षा और भेदभाव पूर्ण व्यवहार और नक्‍सलियों द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से परेशान थे। साथ ही शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर नकसलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों को राज्‍य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

RELATED POSTS

View all

view all