Live Khabar 24x7

Horoscope Today 27 May 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 27 May 2024 : ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 27 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

 

मेष राशि- भाग्यशाली दिनों का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी होगी और भाग्यवश कुछ काम बनेगा आप। काली वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

वृषभ राशि- थोड़ी परिस्थितियां सांयकाल तक अभी प्रतिकूल रहेंगी। बचकर पार करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है लेकिन चोट-चपेट न लगे इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सांयकल तक महत्वपूर्ण क्रियाओं को निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय हो जाएगा। बाकी प्रेम, संतान में दूरी और व्यापार आपका अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य के मामले में मिला-जुला समय रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अभी भी मध्यम चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- थोड़ा सा डिस्टर्बिंग समय रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे चलता रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुकता पर काबू रखें। कलह से बचें। प्रेम, संतान थोड़ा सा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं और बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। थोड़ा कलह भी भावुकता में आ सकती है। बाकी मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृह-कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एक आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। आकर्षक ऊर्जा का नेतृत्व करेंगे आप। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सांयकाल के बाद एक अलग तरीके की ऊर्जा आपमें आ जाएगी लेकिन तब तक थोड़ा चिंता बनी रहेगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पार्टरनशिप में प्रॅाब्लम के संकेत हैं। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all