Live Khabar 24x7

Gangster Sanjiv Shot Dead : कोर्ट में गैंगस्टर संजीव की गोली मारकर हत्या, हमले में एक बच्ची समेत 3 घायल, पुलिस सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली : Gangster Sanjiv Shot Dead : उत्तरप्रदेश के लखनऊ में कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव जीवा पर फायरिंग कर मौत के घात उतार दिया गया है। हत्यारे वकील के भेस में परिसर कोर्ट में पहुंचे थे। मारा गया गैंगस्टर कृष्णा नंद राय हत्याकांड का आरोपी था।

उसने दोपहर 3.50 बजे कोर्ट के अंदर 9 MM की पिस्टल से 5-6 राउंड फायरिंग की। हमले में जीवा की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। मृतक गैंगस्टर यह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला थ।

मौके से भाग रहे हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह उसे वकीलों से छुड़ाया। हमलावर का नाम विजय यादव है। वह जौनपुर का रहने वाला है। उसने जीवा की हत्या क्यों की? इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोर्ट को छावनी में तब्दील कर लिया है। वारदात के बाद वकील आक्रोशित हो गए। पुलिस से धक्का-मुक्की की। कई पुलिसकर्मी को गेट से बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया।

कोर्ट परिसर मे हुई हत्या

उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में गैंगस्टर अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या के दो महीने बाद कोर्ट परिसर में यह हत्या हुई है। जिससे यूपी के पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर वकील के वेश में पहुंचे थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि हत्यारों ने किस तरह घटना को अंजाम दिया।

मुन्ना बजरंगी गैंग लिए करता था काम

संजीव जीवा पश्चिमी यूपी में शामली जिला के गांव आदमपुर का रहने वाला था। वो पहले मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए काम करता था। बाद में वो मुख्तार अंसारी के लिए काम करने लगा था। संजीव पर यूपी-उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। संजीव की पत्नी पायल 2017 में मुजफ्फरनगर से रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी थी।

RELATED POSTS

View all

view all