Live Khabar 24x7

Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया जारी, कब मिलेगी हीटवेव से राहत ?

May 28, 2024 | by Nitesh Sharma

Heatwave Alert

 

रायपुर। Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। नौपता के चौथे दिन तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि से लोगों के साथ पशु पक्षी परेशान हो रहे है। कतरा-कतरा पानी के लिए वन्य प्राणी तरसे रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है, इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 मई के लिए प्रदेश के बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगाँव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहाला- मानपुर-आम्बागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई है।

साथ ही 29 और 30 मई को प्रदेश के बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगाँव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहाला-मानपुर-आम्बागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई है।

Read More : CG Heatwave : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में रहेगा लू का सबसे अधिक प्रभाव, मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

वहीं 29 और 30 मई को प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, जंजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा एवं महासमुंद जिलों में एक दो पॉकेट में उष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना जताई गई है।

कब मिलेगी हीटवेव से राहत ?

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है। हालांकि 30 मई से इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। बता दें कि सबसे पहले मानसून केरल में आता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को केरल में मानसून दस्तक देगा। वहीं पूरे देश में 15 जुलाई के आसपास मानसून दिखेगा। अगर दिल्ली की बात करें तो 25 से 30 जून के बीच यहां मानसून दे सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all