Accident : स्कॉर्पियो ने कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
महासमुंद। Accident : जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि सुरेश द्विवेदी का सड़क हादसे में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे कचहरी चौक से जाने वाले स्वाध्याय केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने सुरेश द्विवेदी को पीछे से टक्कर मार दी।
Read More : Sehore Borewell Accident : 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन, CM ले रहे पल-पल का अपडेट
घटना के बाद अज्ञात चालक स्कार्पियो लेकर मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
RELATED POSTS
View all