CG NEWS : मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, घटनास्थल से शव और हथियार बरामद
May 29, 2024 | by Nitesh Sharma
बीजापुर। CG NEWS : नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, जिसमें बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है। वहीं घटनास्थल से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार भी बरामद किये गए हैं। यह मुठभेड़ मद्देड थाना क्षेत्र के बददेपारा इलाके में हुई है।
RELATED POSTS
View all