Live Khabar 24x7

Horoscope Today 30 May 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 30 May 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 30 मई, गुरुवार दिन सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, तो कुछ राशियों को कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय के स्तोत्र में भी कठिनाइयां होंगी। मन-मस्तिष्क बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। सीने में विकार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 29 May 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कठिनाइयां आएंगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात का मतलब गलत हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों की यात्रा में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन, वाहन की प्रॉब्लम आएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार ठीक-ठाक दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- निवेश करना वर्जित रहेगा इस समय। धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- ऊर्जा ऊपर- नीचे होती रहेगी। बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा या अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all