Odisha Fire : भगवान जगन्नाथ के चंदन जात्रा उत्सव में हादसा, पटाखों में विस्फोट से 15 झुलसे
May 30, 2024 | by Nitesh Sharma
पुरी। Odisha Fire : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। जहां पटाखों में विस्फोट से पंद्रह लोग झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रत सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे।
जानकारी मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया।जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए। एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।
RELATED POSTS
View all