CG Weather Alert : रायपुर समेत इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
May 30, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में तापमान में रोजाना वृद्धि हो रही है। एक बार फिर गुरुवार को पारा राजधानी रायपुर में 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। नौतपा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आसमान से आग इस तरह बरस रही है कि लोगों को जान गवानी पड़ रही है। इस बीच मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
दरअसल मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और सतही हवा के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं कोंडागांव, रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है। IMD रायपुर ने इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
RELATED POSTS
View all