Gold-Silver Price : चांदी के कीमतों में आई गिरावट, सोने के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज का भाव
May 31, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Gold-Silver Price : भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की दामों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो यह रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। घरेलु बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं में बड़े बदलाव दर्ज की गई है। अक्सर हम घर के किसी ख़ास मौको पर ही सोने और चांदी की खरीदारी करते है।
ऐसे में कई बार हमें बढ़ी ही कीमतों के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए आज इस रिपोर्ट में आपको सोने और चांदी की अलग अलग शुद्धता अनुसार आज कीमतों की जानकारी देने जा रहे है। जिससे आप खरीदारी करने का बेहतर फैसला ले सकते है।
Read More : Latest Gold-Siver Rates : चांदी के दाम बने रॉकेट, गोल्ड की कीमत में भी उछाल, चेक करें लेटेस्ट
IBJARATES के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,115 रुपए थी, जो आज 72,254 रुपए पर आ गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 92,673 रुपए थी, जो आज 91,793 रुपए पर आ गई है।
आज के लेटेस्ट रेट्स
वेबसाइट ibjarates.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 72,254 रुपए, 995 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 71,965 रुपए, 916 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 66,185 रुपए, 750 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 54,191 रुपए, 585 शुद्धता वाला सोना प्रति 10 ग्राम 42,269 रुपए, 999 शुद्धता वाली चांदी प्रति किलो 91,793 रुपए पर आ गई है।
RELATED POSTS
View all