Live Khabar 24x7

CG NEWS : खैरागढ़ में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा, AE सस्पेंड

May 31, 2024 | by Nitesh Sharma

CG NEWS

 

खैरागढ़। CG NEWS : ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के दौरान करंट से ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में एई संदीप सोनी को मुख्य अभियंता तपेश मेश्राम ने सस्पेंड कर दिया है. उन्हें मोहला में अटैच किया गया है.

बता दें कि 26 वर्षीय संतोष मंडावी बीते दिनों कलेक्टर बंगले के सामने ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के काम में लगा था. शिफ्टिंग के दौरान करंट सप्लाई बंद होने की जानकारी एई संदीप सोनी ने कर्मचारियों को दी थी, लेकिन संतोष ने ट्रांसफार्मर से लगे तार के हिस्से को छूआ तो उसमें करंट दौड़ रही थी, जिसकी चपेट में आने से संतोष की मौत हो गई.

घटना को एई की लापरवाही बताते हुए आदिवासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. वहीं जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके पहले ही मामले में प्रथम दृष्टया एई संदीप सोनी की लापरवाही को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर मोहला अटैच कर दिया गया है.

RELATED POSTS

View all

view all