मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित, मतगणना के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी
June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। कल यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएँगे। वहीं प्रदेश में मतगणना को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना के मद्देनजर शुष्क दिवस घोषित किया गया हैं।
Read More : Hike in Electricity Tarif : जुलाई में आएगा बढ़ा हुआ बिजली का बिल, दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की हुई वृद्धि
बताया गया कि रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालयों में 8 बजे डाक मत पत्रों की गणना शुरू होगी। इसके 20 मिनट बाद evm से मतगणना शुरू होगी। जहाँ डाक मत पत्र की गणना नहीं, वहां 8 बजे से ही evm काउंटिंग होगी। मतगणना एजेंटो और अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग से प्रवेश द्वार रहेगा।
मतदान स्थल पर मतगणना एजेंट और अभ्यर्थियों को परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। वही मतगणना स्थल के समीप पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 100 मीटर की परिधि तक गाड़ी की एंट्री पर बैन रहेगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र में वीडियोग्राफी और cctv कवरेज की व्यवस्था भी की जाएगी।
RELATED POSTS
View all