मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, 8 बजे से शुरू होगी गिनती, भारी संख्या में सुरक्षा बल भी रहेंगे तैनात…
June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने बताया कि कल सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, मतगणना केंद्रों में पृथक व्यवस्था की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालयों में 8 बजे डाक मत पत्रों की गणना शुरू होगी। इसके 20 मिनट बाद EVM से मतगणना शुरू होगी। जहाँ डाक मत पत्र की गणना नहीं, वहां 8 बजे से ही EVM काउंटिंग होगी। मतगणना एजेंटो और अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग से प्रवेश द्वार रहेगा।
Read More : लोकसभा निर्वाचन 2024 : लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 काउंटिग आब्जर्वर पहुंचे रायपुर, सर्किट हाउस में कर सकेंगे मुलाकात
मतदान स्थल पर मतगणना एजेंट और अभ्यर्थियों को परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। वही मतगणना स्थल के समीप पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 100 मीटर की परिधि तक गाड़ी की एंट्री पर बैन रहेगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र में मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र में वीडियोग्राफी और cctv कवरेज की व्यवस्था भी की जाएगी।
दी गई ये जानकारी
- कुल 94 मतगणना हाल रहेंगे।
- 4 जून को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
- 11 रिटर्निंग और 476 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में मतगणना होगी।
- कुल 4362 मतगणना कर्मी मतगणना करवायेगे।
- न्यूनतम 12 राउंड से लेकर 24 तक मतगणना चलेगी।
- सबसे पहले सुबह 8 बजे डाक पत्र की मतगणना शुरू होगी।
- 3 लेयर में सुरक्षा में मतगणना होगी।
- शहर के सभी बड़ी जगहों पर LED के माध्यम से रिजल्ट प्रसारित किया जाएगा।








RELATED POSTS
View all