Live Khabar 24x7

Milk Price Hike : आम आदमी को लगा महंगाई का एक और तगड़ा झटका, अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम! जानिए लेटेस्ट रेट…

June 3, 2024 | by Nitesh Sharma

milk price hike

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Milk Price Hike : देशवासियों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी सोमवार 3 जून से ही लागू हैं।

बता दे कि मदर डेयरी से पहले रविवार की देर शाम अमूल दूध की मार्केटिंग करने वाले गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। अब सोमवार को मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।

अमूल का दूध कितना महंगा हुआ?

  • अमूल गोल्ड 500 ML की कीमत 33 रुपये से बढ़ा कर 34 रुपये कर दी गई है, जबकि एक लीटर की कीमत 64 रुपये से बढ़ा कर 66 रुपये कर दी गई है।
  • इसी तरह अमूल ताजा 500 ML की कीमत 27 से बढ़ा कर 28 रुपये और 1 लीटर की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये कर दी गई है।
  • अमूल काव मिल्‍क 500 ML की कीमत 28 से बढ़ा कर 29 रुपये और 1 लीटर की कीमत 56 से बढ़ा कर 57 रुपये कर दी गई है।
  • अमूल बफैलो मिल्‍क के आधा लीटर पैकेट की कीमत 35 से बढ़ा कर 37 रुपये और 1 लीटर पैकेट की कीमत 70 से 73 रुपये कर दी गई है।
  • अमूल स्लिम एंड ट्रीम 500 ML की कीमत 24 से बढ़ा कर 25 रुपये और 1 लीटर की कीमत 48 से बढ़ा कर 49 रुपये कर दी गई है।

Read More : Hike in Electricity Tarif : जुलाई में आएगा बढ़ा हुआ बिजली का बिल, दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की हुई वृद्धि

मदर डेयरी का दूध कितना महंगा हुआ?

  • टोकन मिल्‍क के एक लीटर की कीमत 52 रुपये से बढ़ा कर 54 रुपये कर दी गई है।
  • टोन्‍ड मिल्‍क की कीमत 54 से बढ़ा कर 56 रुपये/लीटर, जबकि काव मिल्‍क की कीमत 56 से बढ़ा कर 58 रुपये/लीटर कर दी गई है।
  • मदर डेयरी की फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत 66 रुपये से बढ़ा कर 68 रुपये/लीटर कर दी गई है।
  • बफैलो मिल्‍क यानी भैंस का दूध 70 रुपये की बजाय अब 72 रुपये में एक लीटर मिलेगा।
  • डबल टोन्‍ड मिल्‍क के एक लीटर की कीमत भी 48 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all