Live Khabar 24x7

CG Accident : अनियंत्रित होकर पलटी ADM की कार, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा, सामने आई यह वजह

June 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

जगदलपुर। CG Accident : जगदलपुर से बड़ी घटना की जानकारी मिली है। पूर्व निगम कमिश्नर और कोंडागांव के नवपदस्थ ADM दिनेश नाग दोनों स्विफ्ट डिजायर कार से सफर कर रहे है। तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से कोंडागांव जाने के दौरान रास्त में अचानक मवेशी आ गये, जिन्हे बचाने के चक्कर में एडीएम ने कार घुमा दिया। जिससे अनियंत्रित कार सड़क के दूसरे तरफ खेत में जा पलटी। इस दौरान एडीएम दिनेश नाग ने कार का सीट बेल्ट लगा रखने से वह गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए।

मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कोंडागांव में एडीएम के पद पर पदस्थ दिनेश नाग आज सुबह जगदलपुर से कार्यस्थल के अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से रवाना हुए थे। मिली जानकारी में दिनेश नाग ने बताया कि वे कार खुद चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार भानपुर के पास पहुंची अचानक सड़क पर मवेशी आ गये। जिन्हे बचाने के लिए उन्होने कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया।

जिससे कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आगे बताया कि वे कार चलाने के वक्त सीट बेल्ट लगाये हुए थे। जिसके कारण उन्हे चोट बिल्कुल भी नही आयी। घटना के बाद दिनेश नाग ने भानपुरी थाना पहुंचकर एक्सीडेंट की सूचना थाना प्रभारी को दी। भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि दिनेश नाग द्वारा उन्हे घटना की सूचना दी गयी, चूकि घटना में कोई आहत नही हुआ हैं, कार के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आयी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all