Results Lok Sabha Election 2024 : मतगणना शुरू, शुरुआती रुझान में INDIA गठबंधन ने बनाई बढ़त
June 4, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की भी मतगणना हो रही है।
शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन आगे
कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है। शिमला, सिरसा, वायनाड से भी INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।
कंगना रनौत पीछे
नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है।
बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं।
RELATED POSTS
View all