Live Khabar 24x7

CG News : पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस नीति से हुए प्रभावित

June 4, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG News : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलोंं के बढ़ते दबाव और नए पुलिस कैंप खुलने से पांच नक्सलियोंं ने अपने संगठन को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा जताते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर करीब 17 लाख का इनाम था और ये सभी नक्सली अलग-अलग घटनाओं में भी शामिल थे।

आत्मसमर्पण नक्सली नीति, नक्सली संगठन के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी मेंं अलग-अलग पदों पर लंबे समय से काम कर रहे थे। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित पाचों नक्सली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। जिसमें टोण्डामरका मुठभेड़, सलातोंग मुठभेड़ और साकलेर मुठभेड़ प्रमुख रूप से हैं।

Read More : CG News : रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद, भाजयुमो नेता के रॉयल्टी पूछने पर जड़ा दिया थप्पड़

पांच नक्सलियों पर था 17 लाख रुपये का इनाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलवाद से तंग आकर आठ लाख के इनामी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 की सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर और पीपीसीएम मड़कम पांडू, पांच लाख के इनामी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम मडकम मासा, दो लाख के इनामी प्लाटून नम्बर 10 ‘बी’ सेक्शन कमाण्डर कोमरम दूला, एक लाख की इनामी महिला पीएलजीए बटालियन सदस्या रव्वा भीमे और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य व पार्टी सदस्य शेखर उर्फ मुका सोड़ी ने पुलिस के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all