Live Khabar 24x7

Loksabha Election 2024 Result : WB में टीएमसी का दबदबा, चुनावी मैदान में यूसुफ पठान ने मारा छक्का

June 4, 2024 | by Nitesh Sharma

Loksabha Election 2024 Result

 

नई दिल्ली। Loksabha Election 2024 Result : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने लगे है। वोटों के कई राउंड्स की गिनती भी हो चुकी है। अबतक भाजपा की NDA गठबंधन को तीन सौ के करीब बढ़त बनाई हुई है। साथ ही I.N.D.I.A गठबंधन को 231 के करीब बढ़त मिली नजर आ रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा देखने को मिल रहा है। वहीं राजनितिक गलियारों में कदम रखने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने भी जीत का चक्का मार दिया है।

रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट पर यूसुफ पठान पर जनता मेहरबान दिख रही है। स्टार क्रिकेटर कांग्रेस के अनुभवी नेता अधीर रंजन चौधरी को चुनौती दे रहे हैं जो बहरामपुर के सीटिंग सांसद हैं। चुनाव आयोग से जो ताजा अपडेट सामने आई है उसके मुताबिक यूसुफ करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 31 सीटों पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (ATMC) आगे चल रही है। वहीं NDA के खाते में रुझानों के अनुसार 10 सीटें हैं। एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

RELATED POSTS

View all

view all