IND vs IRE World Cup 2024 : भारतीय टीम आज खेलेगी वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच, आयरलैंड से होगा मुकाबला, जानें क्या हो सकती है प्लेइंग-11
June 5, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। IND vs IRE World Cup 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 5 जून 2024 को टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर पॉल स्टर्लिंग की अगुआई वाली आयरलैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे टॉस होगा।
Read More : T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों पर वर्ल्ड कप जीताने का दारोमदार, देखें पूरी लिस्ट…
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच: 8
भारत जीता: 7, आयरलैंड जीता: 0, बेनतीजा रहा: 1
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
आयरलैंड : एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, बेन व्हाइट और जोश लिटिल।
RELATED POSTS
View all