CG Weather Alert : 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, रायपुर-दुर्ग समेत इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी
June 5, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भीषण गर्मी के बाद लोगों को प्रदेश में मॉनसून की एंट्री का इन्तजार है। सुबह और दोपहर की तपाती गर्मी से हाल अब भी बेहाल है। शाम में गर्म हवाएं चलना बंद हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत वाली खबर दी है।
दरअसल अगले तीन घंटों में कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कांकेर, रायपुर और राजनांदगांव शामिल है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग रायपुर ने 30-40 किमी प्रति घंटे की सतही हवा के साथ मध्यम तूफान और बिजली की संभावना जताई है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
RELATED POSTS
View all