जेपी नड्डा के घर पर भाजपा नेताओं की बैठक जारी, अमित शाह-राजनाथ सिंह मौजूद, 9 जून को PM पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी…
June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। देश में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की बनने जा रही हैं। एक बार फिर पीएम मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगे। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा के सीनियर नेताओं की बैठक जारी है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं।
Read More : CG BJP OFFICE : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जीत का जश्न, मिठाइयां बटनी हुई शुरू
नई सरकार और मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है. सहयोगी दलों से बातचीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेताओं की जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं. सहयोगी दलों से बातचीत का एजेंडा क्या हो, उन्हें मंत्रिमंडल में किस अनुपात में जगह दी जाए और निर्दलीय सांसदों को कैसे जगह दी जाए इन बिन्दुओं पर अहम चर्चा हो रही है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है।
RELATED POSTS
View all