Live Khabar 24x7

CG News : डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने लिया एक्शन, जानें वजह…

June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Show Cause Notice

बिलासपुर। CG News : जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और 7 कर्मचारीयों पर कार्रवाई की गई है। दरअसल बिलासपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से आय दिन डॉक्टर और कर्मचारियों के नदारद रहने की शिकायत आ रही थी। इसे लेकर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब कलेक्टर ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका सही जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Read More : CG News : BJP प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, नए सांसदों को दी गई बधाई, केंद्रीय कैबिनेट के लिए बृजमोहन-विजय की चर्चा

बता दें, स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन डॉक्टरों और कर्मचारियों के नदारद रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय रहते बीमारों को इलाज मिलना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही करने से ऐसा नहीं होता। इसलिए इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।

कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद रहने के लिए एक चिकित्सक और 7 कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्हें समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all