Live Khabar 24x7

तेज रफ्तार कार की टक्कर से राशन दुकान से लौट रही छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने बिलासपुर-बलौदा मार्ग पर किया चक्काजाम

June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर । जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठवीं की छात्रा की मौत हो गई. वह अपनी सहेली के साथ राशन दुकान से लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही कार की ठोकर से छात्रा हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस हादसे में दूसरी बच्ची बाल- बाल बची. हादसे के बाद वाहन सहित आरोपी चालक फरार हो गया. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया. करीब दो घंटे बाद पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया. यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी की है.

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर-बलौदा मार्ग स्थित ग्राम गुड़ी में गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे गांव के ही 14 साल की लड़की विमला उर्फ सिमरन रात्रे पिता प्रमोद रात्रे अपनी सहेली विद्या रात्रे के साथ उचित मूल्य की दुकान गई थी. सुबह करीब 11 बजे दोनों दुकान से खाली बोरी लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने सिमरन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद सिमरन सड़क से दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

इस घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. हादसे से गुस्साए लोगों ने बिलासपुर-बलौदा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसके चलते वाहनों की कतार लगी रही. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. भीड़ आरोपी चालक और लड़की के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग करते रहे. इस बीच पुलिस ने उन्हें समझाइश दी. तहसीलदार ने तत्कालिक सहायता राशि दी, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ.

 

RELATED POSTS

View all

view all