Live Khabar 24x7

Share Market Closing : बंपर उछाल के साथ शेयर बाजार बंद, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा Sensex, ये शेयर बना टॉप गेनर

June 7, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market

 

Share Market Closing

नई दिल्ली। Share Market Closing : आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ने चार जून की भरपाई की है। दरअसल अंतिम दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल दर्ज की गई है। साथ ही सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे निवेशकों की संपत्ति में उछाल दर्ज किया गया है।

शुक्रवार के कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयर वाला सेंसेक्स (Sensex) 1,618.85 अंक यानी (2.16%) की तेजी के साथ 76,693.36 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 468.75 अंक यानी (2.05%) की उछाल के साथ 23,290.15 अंकों पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में रही बढ़त

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का शेयर सबसे ज्यादा 5.83 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुआ। साथ ही विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा सीमेंट, टाइटन, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

निवेशकों ने 7.38 लाख करोड़ रुपए कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 423.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 6 जून को 415.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all