Live Khabar 24x7

CG News : महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का बड़ा बयान, कहा – इन महिलाओं को नहीं मिलेगा का लाभ

June 7, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपने पक्ष में साधा है। योजना की अब तक चार क़िस्त लाभारतीयों के खाते में जमा कराई जा चुकी है। ऐसे में जहां विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार इस योजना को चुनाव के बाद बंद कर देगी। वहीं मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का भी योजना को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया है रही बात महतारी वंदन योजना की तो जो महिला अपात्र है जिसकी जानकारी हमें मिल रही है और जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उन सभी चीजों को विचार किया जा रहा है और समझा जा रहा है, अगर कोई महिला अपात्र है और उसके खाते में पैसा आ रहा है तो उसकी जांच होगी।

RELATED POSTS

View all

view all