Live Khabar 24x7

India Host Miss World 2023 : भारत करेगा 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को होस्ट, 130 देश के चैम्पियन बिखेरेंगे जलवा

June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। India Host Miss World 2023 : भारत जल्द ही 71 वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को होस्ट करने जा रहा है। भारत में इसका आयोजन 27 साल बाद फिर से हो रहा है। इस बार की जानकारी मिस वर्ल्ड के सीईओ जूलिया ने दी है। भारत ने 1996 में इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को होस्ट किया था। यह आयोजन नवंबर के महीने मने देखने को मिल सकता है। अबतक को तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।

India Host Miss World 2023 : मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। जो हर साल महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है। वर्ष 2018 का मिस वर्ल्ड मैक्सिको की वनेसा पान्स डि लियोन सांचेज को चुना गया। भारत की मनुषी छिल्लर (Manushi Chillar) वर्ष 2017 की विजेता रह चुकी है।

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने एक बयान में कहा कि ‘130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में इकट्ठा होंगी। 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। ‘इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all