Oath Ceremony Live : राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे मेहमान, नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ, देखें लाइव
June 9, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Oath Ceremony Live : भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे है। जिसके लिए राष्ट्रपति भवन में मेहमानों का पहुंचना जारी है। जहां देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।। वहीं चीफ जस्टिस भी इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद है।
कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे शुरू होगा। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।
RELATED POSTS
View all