Live Khabar 24x7

Modi 3.0 सरकार के पहले फैसले में किसानों को सौगात, किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रुपए किए जारी

June 10, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शपथ लेने के बाद साउथ ब्लॉक पहुंचे। जहां उन्होंने तीसरे कार्यकाल की जबरदस्त शुरुआत की। दरअसल तीसरे कार्यकाल के पहले फैसले में पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रुपए जारी किये। वहीं आज शाम कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में पांच महिला मंत्री शामिल हैं।

जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

RELATED POSTS

View all

view all