Live Khabar 24x7

Modi Cabinet Portfolio Allocation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला कार्यभार, आज शाम पहली कैबिनेट की बैठक, हो सकता है विभागों का बंटवारा

June 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Modi Cabinet Portfolio Allocation

 

नई दिल्ली। Modi Cabinet Portfolio Allocation : नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। इस दौरान देश-विदेश से मेहमान पहुंचे। मोदी के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री ने भी शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 में कुल मंत्रियों की संख्या 72 होगी, जिसमें 30 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा होंगे। इनके अलावा 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। वहीं, 36 सांसदों को राज्य मंत्री का पद दिया गया है। मोदी कैबिनेट 3.0 में ऐसे कई मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो मोदी सरकार 2.0 में भी मंत्री रहे हैं।

मवार (10 जून) शाम पांच बजे पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर चर्चा होगी। यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे।

सबकी नजर गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर रहेगी। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, इनमें एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।

RELATED POSTS

View all

view all