Live Khabar 24x7

CG News : बलौदाबाजार में सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन, CM साय ने बुलाई आपात बैठक

June 10, 2024 | by Nitesh Sharma

CM

 

रायपुर। CG News : बलौदाबाजार में आज सतनामी समाज के लोगों ने जैतखाम से छेड़छाड़ करने के मामलें में उग्र प्रदर्शन किया। जहां एसपी और कलेक्टर कार्यलय में कड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। अब हिंसक प्रदर्शन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने आपात बैठक बुलाई। सीएम हाउस में बैठक बुलाई गई है। सीएम साय मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक कर रहे। बता दें कि गिरौदपुरी के जैतखाम में आक्रोशित सतनामी समाज के लाेगों ने आज बलौदाबाजार में उग्र प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट-एसपी दफ्तर का घेराव कर उसे आग के हवाले कर दिया।

आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी सैकड़ों गाड़ियों सहित दमकल की दो गाड़ियों पर आग लगा दी। अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all