Big Breaking : करहल के विधायक पद से अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा, कन्नौज के सांसद बने रहेंगे
June 12, 2024 | by Nitesh Sharma
लखनऊ। Big Breaking : लोकसभा चुनाव के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज करहल के विधाक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब करहल विधानसभा पर उपचुनाव कराया जायेगा। विधानसभा कार्यालय में उनके इस्तीफे की कॉपी पहुंची दी गई है।
बताया जा रहा है कि इसके लिए मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है।
सपा प्रमुख यादव हालिया लोकसभा चुनाव में कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव जीते हैं, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। विधानसभा में फिलहाल उनके पास नेता प्रतिपक्ष का दायित्व था। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटें जीत कर लोकसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
RELATED POSTS
View all