Live Khabar 24x7

CG Political : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- CGPSC भर्ती में हुई युवाओं के भविष्य की हत्या

June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Political : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते है हम सबने देखा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 परिणाम में जितने भी उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई हैं वे संदेहास्पद है, उनकी पारदर्शिता से जांच हो और उनकी नियुक्ति को जांच पूरी होने तक रोका जाय। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2021 की राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए। इसके आलावा आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए रिटायर्ड उच्च न्यायालय के जज से जांच शुरू करवाई जाए।

उन्होंने सरकार पैर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के सर्वोच्च पद की आसंदी पर विराजित व्यक्ति की पुत्री हेतु विषय के नियमों में बदलाव करवा कर समय समाप्त हो जाने पर भी पुन: आवेदन की प्रक्रिया करवाई गई और परीक्षा का आयोजन करते हुए सीधे परिणाम और मेरिट सूची जारी किया गया और पदस्थापना दी गयी परन्तु आज तक सम्बंधित विषय के अंकों की सूची आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all