Live Khabar 24x7

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत, हादसे में दंपति घायल

June 14, 2024 | by Nitesh Sharma

दर्दनाक सड़क हादसा

 

दुर्ग। जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बाइक सवार दम्पति और एक बच्ची सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दंपती अपनी 4 साल की बेटी के साथ भिलाई से रायपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सभी निचे गिर गए। और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में मासूम बच्ची आ गई। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए और बच्ची की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 53 पर आज सुबह करीब 7 बजे कुम्हारी के पास ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गई. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोंदिया (थाना चीचगांव) निवासी लोकेश अलामी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर भिलाई से रायपुर की ओर आ रहा था.

इस दौरान कुम्हारी के पास बाइक अनबैलेंस होने की वजह से पति-पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए. वहीं पीछे से आ रहे भारी मालवाहक वाहन के पहिए के नीचे आने से चार साल की मासूम रियांशी की मौत हो गई. हादसे में दंपती को भी चोट आई है. घटना की सूचना पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को हटाकर अस्पताल भेजवाया. दुर्घटना से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया. जिसे समय रहते पुलिस ने व्यवस्थित की. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

RELATED POSTS

View all

view all