Live Khabar 24x7

Share Market Closing : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 182 अंक की उछाल, देखें टॉप लूजर्स और गेनर्स

June 14, 2024 | by Nitesh Sharma

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में उछाल दर्ज की गई है। लगतार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 181.88 अंक यानी (0.24%) की उछाल के साथ 76,992.77 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 66.70 अंक यानी (0.29%) की तेजी के साथ 76,992.77 अंकों पर बंद हुआ है।

 Share Market Closing : आज के टॉप गनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा 2.20 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। साथ ही टाइटन, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा मोटर्स, अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर प्रमुख रूप से फायदे में रहे। वहीं टेक महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.38 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, एनटीपीसी भी गिरावट में रहे

निवेशकों ने 3.19 लाख करोड़ रुपए कमाए

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 434.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 13 जून को 431.67 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all