Live Khabar 24x7

Update : नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान शहीद, मारे गए 8 नक्सली

June 15, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नारायणपुर। Update : जिले में अबूझमाड़ के इलाके में मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस हमले में एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ है, वहीं दो और जवानों को गोली लगी है। ये जवान STF का बताया जा रहा है। वहीं कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की खबर है।

Read More : Big Breaking : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली ढ़ेर, 2 जवान घायल…

जानकारी के मुताबिक अभी भी इलाके में एनकाउंटर चल रहे हैं। आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीते दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all