Live Khabar 24x7

Horoscope Today 17 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 17, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 17 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 17 जून, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशि जातकों को कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशि जातकों का दिन सुखद और शानदार रहेगा। साथ ही घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी वालों के लिए भी खुशखबरी है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बहुत ही शुभ समय दिख रहा है। बिल्कुल सभ्य साधक की तरह व्यवहार कर रहे हैं आप। एक अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बाकी सबकुछ बहुत बढ़िया। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। कोई दिक्कत नहीं है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि का इन दिनों पिता से अनबन। सरकारी तंत्र से अनबन। बाकी स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। थोड़ा कलह से बचिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- आर्थिक संपन्नता की तरफ जा रहे हैं, लेकिन अभी थोड़ा निवेश से बचिएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध हो रही हैं जीवन में। शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। एक अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- थोड़ा बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। रिस्क लेने लायक आप नहीं हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। सफेद वस्तु काली मंदिर में काली जी को अर्पित करना शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all